स्टॉक मार्केट्स का मूड बीते 10 दिनों में बदलता दिख रहा है। 4 फरवरी को मार्केट में जबर्दस्त तेजी देखने को मिली। 1 फरवरी को यूनियन बजट में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के इनकम टैक्स में कमी करने के ऐलान से मार्केट खुश है। इससे कंजम्प्शन को बढ़ावा मिलेगा। लोगों के हाथ में खर्च के लिए ज्यादा पैसे बचेंगे, जिसका पॉजिटिव असर कई सेक्टर की कंपनियों पर देखने को मिलेगा