(खबरें अब आसान भाषा में)
Rahul Dravid Car Suffers Collision भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ की कार को बेंगलुरु में एक ऑटो ड्राइवर ने टक्कर मार दी. इस घटना के बाद वो गुस्से में नजर आए और सड़क पर उतरकर ऑटो ड्राइवर से बहस की. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.