ट्रंप के टैरिफ वॉर पर एक महीने की रोक से डाओ फ्यूचर्स में बढ़त दिख रही है। एशियाई बाजारों में भी हरियाली है। गिफ्ट निफ्टी में भी 140 प्वाइंट से ज्यादा की तेजी दिखा रहा। वहीं, निक्केई करीब 1.17 फीसदी की बढ़त के साथ 38,970.32 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.10 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.55 फीसदी चढ़ा।