इंग्लैंड के खिलाफ रन बनाने के लिए तरसते नजर आए टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव मुंबई की तरफ से रणजी मैच में खेलते नजर आएंगे. श्रेयस अय्यर इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में उतरेंगे उनकी जगह मुंबई ने सूर्यकुमार को टीम में जगह दी है. ऑलराउंडर शिवम दुबे को भी हरियाणा के खिलाफ क्वार्टरफाइनल मैच के लिए टीम में जगह दी गई है.