मानवीय सहायता मामलों के लिए यूएन कार्यालय (OCHA) के शीर्ष अधिकारी टॉम फ़्लैचर, इसराइल और क़ाबिज़ फ़लस्तीनी इलाक़े के दौरे पर वहाँ पहुँचे हैं, जहाँ वे स्थानीय प्रशासन व सहायता संगठनों समेत अन्य पक्षों के साथ मुलाक़ात करेंगे. इस बीच, ग़ाज़ा पट्टी में युद्धविराम लागू होने के बाद वहाँ ज़रूरतमन्द आबादी के लिए मानवीय सहायता का स्तर बढ़ाया जा रहा है.