BCB ने प्रेस रिलीज में कहा, “अपनी लगातार कोशिशों के तहत BCB अपनी जांच में ACU को और ज्यादा मदद देने के लिए एक स्वतंत्र जांच निकाय की स्थापना करने की प्रक्रिया में है।’’ मौजूदा बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) के दौरान स्पॉट फिक्सिंग के लिए कम से कम 10 खिलाड़ी और चार फ्रेंचाइजी जांच के दायरे में हैं। ACU अज्ञात सूचनाओं और मीडिया रिपोर्टों के आधार पर संदिग्ध फिक्सिंग के लिए आठ मैचों की जांच कर रही है