Mustafabad Assembly Seat: राजधानी के ज्यादातर हिस्सों में आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच सीधी दो-तरफा लड़ाई है, लेकिन मुस्तफाबाद इस सब में अलग खड़ा है। ये एक ऐसा चुनावी क्षेत्र है, जिसमें एक अनुभवी उम्मीदवार, एक नया उम्मीदावर, एक राजनीतिक वंशज और एक विवादों से घिरा विचाराधीन कैदी चुनावी ताल ठोक रहा है