Parliament Session: लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही चालू है। स्पीकर ओम बिरला ने इस बार भारी हंगामे के बावजूद लोकसभा की कार्यवाही को स्थगित नहीं किया है। ऐसे में विपक्ष के सांसद और जोर से नारेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अपनी सीटों से बेल के अंदर आकर हंगामा किया।