(खबरें अब आसान भाषा में)
Gujarat Bus Accident: गुजरात के डांग जिले में एक भयंकर सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यह दुखद घटना सापुतारा घाट मार्ग पर तड़के करीब 4 बजे हुई। एक निजी बस महाकुंभ से श्रद्धालुओं को लेकर जा रही थी। तभी 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। इसमें 7 लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए हैं