हरियाणा के फतेहाबाद जिले में एक वाहन के भाखड़ा नहर में गिर जाने से पांच महिलाओं सहित नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य अब भी लापता हैं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हादसे के समय वाहन में 14 लोग सवार थे और एक व्यक्ति और 11 वर्षीय एक लड़के को बचा लिया गया