उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख पर निशाना साधते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल महिलाओं की सुरक्षा की बात करते हैं लेकिन उनकी अपनी पार्टी की एक महिला सांसद के साथ उनके आवास पर मारपीट की गई थी।