Income Tax Slabs 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मिडिल क्लास को बड़ी राहत देते हुए नई टैक्स रिजीम में इनकम टैक्स छूट की सीमा को 7 लाख रुपये से बढ़ाकर 12 लाख रुपये कर दिया। अगर इसमें 75,000 रुपये के स्टैंडर्ड डिडक्शन को भी जोड़ दें, तो इस बदलाव के बाद अब सालाना ₹12.75 लाख रुपये तक की आय वाले व्यक्तियों को कोई टैक्स नहीं देना होगा। वित्त मंत्री ने इसके साथ ही बजट 2025 में नए इनकम टैक्स स्लैब का भी ऐलान किया