Delhi Election 2025: आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा दावा किया। दिल्ली के पूर्व सीएम ने आरोप लगाया कि कुछ सांसदों ने अपने सरकारी आवास में अपने घरेलू सहायकों को रखने के बजाय उन्हें किराए पर दे दिया है। केजरीवाल ने कहा, “सबसे पहले हम श्रमिकों को रोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए एक घरेलू सहायक रजिस्ट्रेशन पोर्टल बनाएंगे”