Maha Kumbh 2025 Stampede LIVE Update: बुधवार (29 जनवरी) को महाकुंभ मेले के दौरान संगम क्षेत्र में हुई भगदड़ में 30 लोगों की मौत और 60 के घायल होने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेला स्थल पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कई दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सूत्रों के अनुसार, पूरे महाकुंभ क्षेत्र को “नो-व्हीकल जोन” घोषित कर दिया गया है। आज (30 जनवरी) से 4 फरवरी तक किसी भी कार या अन्य वाहनों को मेला क्षेत्र में एंट्री की अनुमति नहीं दी जाएगी