(खबरें अब आसान भाषा में)
संयुक्त राष्ट्र की सहायता एजेंसियों ने बताया है कि इसराइल द्वारा क़ाबिज़ फ़लस्तीनी क्षेत्र ग़ाज़ा में युद्धविराम के दौरान, विस्थापित लोगों का अपने घरों को वापिस लौटने का सिलसिला जारी है. इस बीच मानवीय सहायता एजेंसियाँ ज़रूरतमन्द लोगों तक सहायता पहुँचाने की भरसक कोशिशें कर रही हैं.