(खबरें अब आसान भाषा में)
संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) की एक नई रिपोर्ट दर्शाती है कि म्याँमार, चार वर्ष पहले हुए सैन्य तख़्तापलट के बाद, एक गहरी उथलपुथल के दौर से गुज़र रहा है. देश को आर्थिक बदहाली, सघन हिंसक टकराव, जटिल जलवायु जोखिम और निर्धनता समेत अनेक अन्य संकटों ने घेरा हुआ है.