Nifty trend:दो दिनों की कमजोरी को दरकिनार करते हुए निफ्टी ऊपर चढ़ता दिखा। हालांकि, सेंटीमेंट में थोड़ा सुधार हुआ है,लेकिन कुल मिलाकर कमजोरी बनी रहने की संभावना है क्योंकि निफ्टी 21 ईएमए से नीचे बना हुआ है। नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 23,000 पर तत्काल सपोर्ट दिख रहा है। इस स्तर से नीचे गिरने पर बाजार में घबराहट पैदा हो सकती है