UP News: उत्तर प्रदेश के हाथरस में बस की टक्कर से बड़ा हादसा हो गया। हाथरस-आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाइवे पर रोडवेज बस ने मैजिक लोडर को टक्कर मार दी। मीतई गांव के पास हुए इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकी बच्चों और महिलाओं समेत 16 लोग घायल हैं। जिलाधिकारी ने 12 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त की है। सीएम योगी ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए और घायलों के समुचित उपचार दिए जाने के लिए कहा है। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।