क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिये त्रिकोणीय मुकाबले में फंसी कर्नाटक की टीम को रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी के बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे आखिरी लीग मैच में शीर्ष पर काबिज हरियाणा के खिलाफ बोनस अंक के साथ जीत दर्ज करनी होगी और केएल राहुल की वापसी से टीम को मदद मिलने की उम्मीद है ।