संयुक्त राष्ट्र की मानवीय सहायता एजेंसियाँ, इसराइल के क़ब्ज़े वाले फ़लस्तीनी क्षेत्र ग़ाज़ा पट्टी में, युद्धविराम के दौरान अपने घरों को वापिस लौटने वाले लाखों फ़लस्तीनियों को जीवनरक्षक सहायता मुहैया कराने की भरसक कोशिशें कर रही हैं. उधर OCHA ने पश्चिमी तट के जेनिन और तुलकार्म में इसराइली बलों के हमलों पर गम्भीर चिन्ता व्यक्त की है.