संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों ने काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआसी) के पूर्वी हिस्से में, M23 विद्रोही गुट के हमलों के बीच हालात तेज़ी से बिगड़ने की चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि स्थानीय आबादी के पास आवश्यक सामान ख़त्म होता जा रहा है और उन्हें अगले 24 घंटों में अपने बचाव के लिए रास्तों की तलाश करनी होगी. M23 गुट ने पूर्वी डीआरसी में नॉर्थ कीवू प्रान्त की राजधानी गोमा को अपने नियंत्रण में लेने के लिए हाल ही में नए सिरे से हमले किए हैं.