US vs China Trade War: चीन के एआई स्टार्टअप डीपसीक (DeepSeek) ने अमेरिकी टेक शेयरों को तगड़ा झटका दिया और एनवीडिया (Nvidia) के मार्केट कैप से करोड़ो डॉलर साफ हो गए। एआई की दुनिया में अमेरिका से जो चीन काफी पीछे माना जा रहा था, वहां की इस ग्रोथ को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मुखर हो उठे हैं और उन्होंने इसे ‘वेकअप कॉल’ कहते हुए टैरिफ लगाने की धमकी दी है