Air India News: मुंबई से दुबई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट के यात्री करीब पांच घंटे तक अंदर फंसे रहे, जिसके बाद यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। केबिन के अंदर का तापमान बढ़ने के कारण कई यात्रियों को घुटन महसूस होने लगी। कुछ को AC बंद होने के कारण सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। वायरल वीडियो में कई यात्री अपनी सीटों से उठकर केबिन के सामने भीड़ लगा रहे हैं