छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों ने एक ग्रामीण को मार डाला। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत केशामुंडी गांव में माओवादियों ने रविवार को ग्रामीण भदरू सोढ़ी (41) की कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी।