महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मुंबई-नासिक मार्ग पर एक निजी मिनी बस के पलट जाने से उसमें सवार 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना रविवार की सुबह करीब नौ बजे कसारा घाट पर उस समय हुई जब बस में करीब 20 लोग सवार होकर मुंबई के कफ परेड से नास