Uttarakhand News: पूर्व बीजेपी विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने दिनदहाड़े निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के रुड़की स्थित ऑफिस पर फायरिंग की। कार्यालय में भी तोड़फोड़ की गई। पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने हवा में कई राउंड गोलियां चलाईं जिससे वहां हड़कंप मच गया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है