गोलान, इसराइल-सीरिया सीमा के साथ एक ऐसा इलाक़ा है जिसे सैन्य गतिविधियों से मुक्त घोषित किया गया है. वहाँ इस समय संयुक्त राष्ट्र के 1,100 से अधिक शान्तिरक्षक तैनात हैं. गोलान इलाक़ा भी, मध्य पूर्व क्षेत्र में, इतिहास के सबसे गम्भीर व ख़तरनाक तनाव से अछूता नहीं है. मगर सवाल ये है कि यूएन शान्तिरक्षक वहाँ क्यों तैनात हैं?