पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने लोकसभा चुनावों में यूपी में 80 में से केवल 33 सीटें जीती थीं जो कि 2019 के मुकाबले 29 सीटें कम थीं। सिर्फ इतना ही नहीं, समाजवादी पार्टी ने लोकसभा की 37 सीटें जीतकर सूबे में बीजेपी को दूसरे नंबर पर धकेल दिया था। बीजेपी के सहयोगियों को 3 सीटें, कांग्रेस को 6 सीटें मिली थीं जबकि एक सीट पर चंद्रशेखर ने परचम लहराया था