Republic Day 2025 Live: देशभर में आज 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। राजधानी दिल्ली को दुल्हन की तरह सजाया गया है। गणतंत्र दिवस परेड को देखते हुए सुरक्षा के लिए पूरी दिल्ल में किलेबंदी है। दिल्ली से सटे हुए बॉर्डर एरिया छावनी में तब्दील हो गए हैं। राजधानी में अर्द्धसैनिक बलों की 70 से अधिक कंपनियों और 15,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है