(खबरें अब आसान भाषा में)
KFin Technologies Q3 Results: केफिन टेक्नोलॉजीज का रेवेन्यू अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 290 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की समान अवधि में 218.72 करोड़ रुपये से 32.6 फीसदी अधिक है। वित्त वर्ष 2025 के नौ महीनों में कंपनी का पीएटी 247.57 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना 44.3 फीसदी की वृद्धि है