संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों ने शुक्रवार को आगाह किया है कि काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य के पूर्वी हिस्से में हाल के दिनों में एम23 नामक एक सशस्त्र समूह की भागेदारी बढ़ने से, इस खनिज-समृद्ध क्षेत्र में लड़ाई में तेज़ी आई है. इस लड़ाई ने अधिक बड़े पैमाने पर लोगों का विस्थापन हो रहा है, और क्षेत्रीय राजधानी गोमा पर भी हमला होने का डर है.