विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) की प्रमुख सेलेस्त साउलो ने यूएन न्यूज़ के साथ ख़ास बातचीत में कहा है कि जलवायु परिवर्तन केवल किताबी बात नहीं, बल्कि एक वास्तविकता है जो हम सबकी आँखों के सामने घटित हो रही है. उन्होंने नई दिल्ली में इस बातचीत में कहा कि पृथ्वी हमें कुछ सन्देश दे रही है. हमें इस पैग़ाम को समझकर, उचित कार्रवाई करने की ज़रूरत है, हमें व्यक्तिगत हितों से आगे बढ़कर सामूहिक हितों के बारे में सोचना होगा. सेलेस्त साउलो भारत में मौसम विभाग (IMD) की स्थापना के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर समारोह में भाग लेने आईं थीं…