सुशील ने कहा कि बाजार में इस समय चुनिंदा शेयरों में नोट बरसने की तैयारी नजर आ रही है। वोडाफोन आइडिया में SL के साथ तेजी का दांव लगा सकते हैं। सुशील ने आगे कहा कि आईटी को छोड़ कर आगे सभी सेक्टरों में तेजी आएगी। उन्होंने यहां तक कहा कि अगर आप मेरे सिर पर तमंचा भी रख दें तो मैं 2025 में आईटी को खरीदने में हिचकिचाऊंगा