संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश लेबनान के साथ एकजुटता प्रदर्शन करने के लिए, शनिवार को देश की दो दिन की यात्रा पूरी करते हुए, देश के एक बेहतर भविष्य के लिए आशा व्यक्त की है. उन्होंने साथ ही, लेबनान की नई सरकार, लेबनानी लोगों और अन्तरराष्ट्रीय समुदाय से “अवसरों के इस माहौल का अधिकतम लाभ उठाने” का आहवान भी किया है.