Saif Ali Khan’s Attack Case: मुंबई के बांद्रा इलाके में बुधवार देर रात अभिनेता सैफ अली खान के घर में घुसकर एक हमलावर ने उन पर चाकू से कई बार वार किया, जिसमें वह घायल हो गए। इस घटना के बाद शहर में फिल्मी हस्तियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। लीलावती अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि 54 वर्षीय सैफ सर्जरी के बाद खतरे से बाहर हैं