Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में रात भर से रुक-रुककर बारिश हो रही है। बादल गरज रहे हैं और बिजली भी कड़क रही है। इससे ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का अनुमान जताया था। इसके बाद बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री पर रहने का अनुमान जताया गया है