Saif Ali Khan Attacked: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान उस समय घायल हो गए जब एक लुटेरे ने उनके और उनकी पत्नी करीना कपूर के बांद्रा पश्चिम स्थित घर में घुसकर कथित तौर पर उन पर चाकू से हमला कर दिया। यह घटना बुधवार देर रात करीब 2:30 बजे हुई जब अभिनेता अपने घर में अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सो रहे थे