Share Market Rally: भारतीय शेयर बाजार आज 15 जनवरी को लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 600 अंक तक उछल गया। वहीं निफ्टी भी बढ़कर 23,250 के पार पहुंच गया। यूटिलिटी, पावर, रियल्टी और आईटी शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिली। हालांकि फार्मा और ऑटो शेयरों में बिकवाली से यह तेजी सीमित रही। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि शेयर बाजार में इस तेजी के पीछे 5 प्रमुख कारण हैं-