(खबरें अब आसान भाषा में)
विश्व के अनेक हिस्सों में विनाशकारी स्तर पर भूख का सामना कर रहे लोगों की संख्या में इस वर्ष दोगुना से अधिक वृद्धि हुई है. संयुक्त राष्ट्र के एक नए विश्लेषण में यह निष्कर्ष साझा किया गया है, जिसके अनुसार ग़ाज़ा और सूडान में हिंसक टकराव इसकी एक बड़ी वजह है.