भारत में, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की तकनीकी सहायता के ज़रिए, तपेदिक यानि टीबी की बीमारी के उन्मूलन के लिए, 100 दिनों का अभियान शुरू किया गया है. इसका मक़सद 33 प्रदेशों के 347 ज़िलों में टीबी के मामलों का पता लगाने, मामलों की पहचान में होने वाली देरी कम करने और बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने की दिशा में प्रगति तेज़ करना है.