(खबरें अब आसान भाषा में)
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने अशान्ति से भरे वर्तमान दौर में मानवाधिकार रक्षकों की भूमिका की अहमियत पर ख़ास ज़ोर दिया है. ब्रिटेन के विदेश कार्यालय की कार्यकारी एजेंसी विल्टन पार्क में एक भाषण के दौरान उन्होंने इस बारे में विस्तार से बात की है.