Share market : पिछले कुछ दिनों में लगातार बिकवाली के बाद आज के कारोबार में कुछ राहत देखने को मिली। आज भारतीय शेयर बाजारों ने कारोबारी सत्र की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ की थी। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 169.62 अंक या 0.22 फीसदी बढ़कर 76,499.63 पर और निफ्टी 90.10 अंक या 0.39 फीसदी बढ़कर 23,176.05 पर बंद हुआ