भारतीय शेयर बाजार आज 13 जनवरी को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन क्रैश हो गए। बीएसई सेंसेक्स 1000 अंक से अधिक टूट गया। वहीं निफ्टी भी गोता लगाकर 23,100 के नीचे पहुंच गया। असली तबाही ब्रॉडर मार्केट में देखने को मिली। कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 1.36 फीसदी गिरकर 76,330.01 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 1.47 फीसदी फिसलकर 23,085.95 के स्तर पर बंद हुआ। शेयर बाजार में आज की गिरावट के पीछे 4 मुख्य कारण रहे, आइए जानते हैं