1 फरवरी को बजट पेश होने से पहले शेयर बाजार में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है। ऐसे में निवेशक ये नहीं समझ पा रहे हैं कि मार्केट में एंट्री करें या अभी और इंतजार करना चाहिए। 13 जनवरी को भी जब बाजार खुला तो सेलिंग प्रेशर बरकरार था। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1048 प्वाइंट गिरकर 76,330 के लेवल पर बंद हुआ। ऐसे में क्या बजट से पहले और बाजार गिरेगा? इन सब उठापटक के बावजूद अगर आप भी बजट से पहले कुछ डिफेंस शेयरों में दांव लगाना चाहते हैं तो हम यहां 4 ऐसे शेयरों के बारे में बता रहे हैं जो आपको निराश नहीं करेंगे।