2025 में संयुक्त राष्ट्र के वार्षिक जलवायु सम्मेलन (कॉप30) का मेज़बान, ब्राज़ील के ऐमेज़ॉन क्षेत्र में स्थित बेलेम शहर, जलवायु संकट से निपटने के वैश्विक प्रयासों के केन्द्र में बना रहेगा. हालाँकि, नवम्बर में इस आयोजन से इतर भी 2025 के दौरान, बढ़ते प्लास्टिक प्रदूषण और हरित अर्थव्यवस्था के लिए ज़रूरी वित्तीय संसाधनों समेत कई अन्य मुद्दों पर प्रगति हासिल करने के अवसर भी होंगे.