निफ्टी पर LKP Securities के रूपक डे ने कहा कि कई दिनों में पहली बार इंडेक्स 23,500 से नीचे बंद हुआ। इसकी वजह से इंडेक्स पर मंदी का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इसमें शॉर्टटर्म सेंटीमेंट नरम बना हुआ है। इंडेक्स में 23,300 या 23,000 तक गिरावट की आशंका है। जबकि ऊपर की ओर रेजिस्टेंस 23,550-23,600 पर देखने को मिल सकता है