Adani Wilmar Shares: अदाणी विल्मर के शेयर शुक्रवार 10 जनवरी को शुरुआती कारोबार में क्रैश हो गए। शेयर का भाव 9.5 फीसदी गिरकर 292 रुपये के स्तर पर आ गया। पिछले 3 दिनों से इस शेयर का भाव लगातार गिर रहा है। कंपनी की प्रमोटर अदाणी कमोडिटीज ने अपनी हिस्सेदारी बेचने के लिए आज एक ऑफर-फॉर-सेल (OFS) लॉन्च किया है। इसी के बाद यह गिरावट आई है