कैपिटल इंफ्रा ट्रस्ट के IPO को आखिरी दिन यानी 9 जनवरी को 2.8 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। यह ऑफर बिडिंग के लिए 7 जनवरी को खुला था। साल 2025 में इंफ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट ट्रस्ट (InvIT) सेगमेंट का यह पहला IPO है। ट्रस्ट का इरादा IPO के जरिये 1,578 करोड़ रुपये जुटाने का है और इनमें से पहले ही 6 जनवरी को लोअर प्राइस बैंड पर एंकर बुक के जरिये 703 करोड़ रुपये जुटाए जा चुके हैं। इस IPO में 1,077 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू है, जबकि OFS के तहत 501 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की जाएगी। इस ऑफर के लिए प्राइस बैंड 99-100 रुपये प्रति यूनिट है