(खबरें अब आसान भाषा में)
तिमाही नतीजों का सीजन शुरू होने से पहले शेयर बाजार में आज 9 जनवरी को तेज गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 528 अंक टूट गया। वहीं निफ्टी गिरकर 23,550 के नीचे चला गया। इसके चलते निवेशकों के शेयर बाजार में आज करीब 4 लाख करोड़ रुपये डूब गए। ब्रॉडर मार्केट में भी बिकवाली जारी रही।