संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय (OHCHR) ने आगाह किया है कि रूसी सैन्य बलों द्वारा यूक्रेनी आम नागरिकों को हवाई हमलों के ज़रिये निशाना बनाया जाना जारी है, जिसमें लम्बी दूरी की मिसाइलों व ड्रोन विमानों समेत अन्य बमों का इस्तेमाल किया जा रहा है. यूएन कार्यालय ने ज़ोर देकर कहा कि अन्य स्थानों पर आम लोगों की तरह, यूक्रेनी नागरिकों के पास भी शान्ति पाने का अधिकार है.